फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Biopsy started in medical college, collaborative concession

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई बायोप्सी, मिलेगी सहूलियत

Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Biopsy started in medical college, collaborative concession
मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में बायोप्सी और पैप स्मीयर की जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिली है। मरीजों को जांच के लिए लखनऊ-वाराणसी व बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी, और समय से बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि जिले में बायोप्सी जांच की सुविधा नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इलाज में दिक्कत आती थी और मरीज के अंदर पनप रही कैंसर की जानकारी काफी देर से लगती थी। शरीर के किसी भी हिस्से से निकलने वाली गांठ का परीक्षण कर पता लगाया जा सकेगा कि कैंसर है या नहीं। इसी तरह पैप स्मीयर जांच शुरू होने से बच्चादानी के मुंह की कैंसर की जांच की जा सकेगी। डॉक्टरों के मुताबिक, हर महिला को ये टेस्ट जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन


जांच शुरू होने से मिली राहत
प्रतापगंज से आए उमाकांत यादव ने बताया कि बायोप्सी जांच शुरू होने से लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। बंधुआकला की शहनाज ने बताया कि पैप स्मीयर जांच हर महिला के लिए जरूरी है। जानकारी के अभाव व लखनऊ-वाराणसी सहित बड़े शहरों का चक्कर लगाने से बचने के लिए महिलाएं पैप स्मीयर जांच से बचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में कई जांचे शुरू की गई हैं। कुछ को अभी ट्रायल के रूप में किया जा रहा है। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जिससे लोगों को जांच के लिए न भटकना पड़े।
-डॉ.सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed