{"_id":"60e714758ebc3ef84e539aff","slug":"bike-robbed-by-attacking-lawyer-sultanpur-news-lko5860034145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर हमलाकर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पर हमलाकर बाइक लूटी
विज्ञापन
जयसिंहपुर। क्षेत्र के मसीरपुर के रहने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर एक स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
विजय कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने असलहा निकालकर उनपर तान दिया और उनकी बाइक लूट ली। विजय ने लूट का विरोध किया तो बदमाश ने असलहे के बट से मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)