{"_id":"5d850b368ebc3e93b43454fd","slug":"bike-rider-teacher-dies-in-road-accident-sultanpur-news-lko482632890","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग पर स्थित कूरेभार मोड़ के पास बाइक सवार शिक्षक को बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिवारीजन शिक्षक को लेकर अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले संत प्रकाश कनौजिया (58) बल्दीराय ब्लॉक के भीष्म शाह इंटर कॉलेज भवानीगढ़ में शिक्षक थे। संत प्रकाश अयोध्या के कुमारगंज बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।
बृहस्पतिवार को संत प्रकाश विद्यालय गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने शिक्षक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संत प्रकाश को रेफर कर दिया था। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन संत प्रकाश को लेकर अयोध्या जिला अस्पताल गए थे, जहां रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शिक्षक की मौत पर शुक्रवार को भीष्म शाह इंटर कॉलेज भवानीगढ़ में अध्यापकों ने शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार शिक्षक ने हेलमेट पहना था।