{"_id":"69a1ddffa8be899bde0fe491","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-151173-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम
Fri, 27 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। परदेस जाने की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवनिया गांव निवासी विपिन पांडेय बृहस्पतिवार शाम सेमरी बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे।
बिरईपुर गांव के बिझूरी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक महिला से टकरा गई। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपिन ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने घायल विपिन को एंबुलेंस से सीएचसी जयसिंहपुर भिजवाया। यहां से विपिन को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। घायल महिला घर चली गई, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विपिन जयपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे मरुधर एक्सप्रेस से जयपुर जाने के लिए टिकट कराया था। पांच भाइयों में सबसे छोटे विपिन की मौत से घर में चीख-पुकार मची है। मां उर्मिला पांडेय और भाई कपिलदेव, महेंद्र पांडेय, संदीप पांडेय व विवेक पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।