फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider collides with truck, woman dies

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 21 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with truck, woman dies
सुल्तानपुर। दोस्तपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी सुमन पांडेय (40) पत्नी आनंद पांडेय शनिवार को अंबेडकर नगर से दवा लेकर रिश्तेदार रमेश तिवारी के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग पर गिट्टी पड़ी है। रमेश तिवारी बाइक की गति धीमी करके सड़क किनारे से निकल रहा था। तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में सुमन पांडेय आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि रमेश बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed