{"_id":"5e00f9a58ebc3e880e395c56","slug":"bike-collides-with-pickup-in-fog-youth-dies-sultanpur-news-lko4993311195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक से जामों बाजार जा रहे दो युवक घने कोहरे की वजह से सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन युवक को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर गांव का संपूर्णानंद शुक्ल (20) पुत्र अनिल कुमार सोमवार की सुबह क्षेत्र के पूरे जीवनंदन तिवारी गांव निवासी विपिन तिवारी (19) पुत्र अनिल तिवारी के साथ बाइक से जामों बाजार जा रहा था। बाइक संपूर्णानद चला रहा था।
घना कोहरा होने की वजह से सड़क पर खड़ी पिकअप संपूर्णानंद को नहीं दिखी और वह पिकअप से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संपूर्णानद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।