{"_id":"5a01e10c4f1c1bf2538bb4d1","slug":"bharat-yatra-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती मित्र मंडल ने भरत यात्रा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती मित्र मंडल ने भरत यात्रा का किया स्वागत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या धाम से चित्रकूट को निकली भरत यात्रा का जिले में पहुंचने पर गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। 45वीं भरत यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट जाती है। महंत नृत्य गोपालदास एवं उनके उत्तराधिकारी बाबा कमल नयन महराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भक्तों ने सोमवार की रात शहर के सीताकुंड धाम पर विश्राम किया।
विज्ञापन
मंगलवार को यह यात्रा चित्रकूट के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, रमेश माहेश्वरी, राजेंद्र शर्मा, राजकरन गौतम, विकास शर्मा, मोहित मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन