फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bhandara at various places to serve the devotees

Sultanpur News: श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारा

Mon, 03 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhandara at various places to serve the devotees
भोजन प्रसाद वितरण करते हुए
सुल्तानपुर। प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन रविवार को भी जारी रहा। जिले के अहिमाने बाजार, लोहरामऊ बाईपास, बल्दीराय के कृपाल नगर और अलीगंज के ऊंचगांव में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया और जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन


लोहरामऊ बाईपास स्थित शिवमंदिर के पास प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को तहरी खिलाई गई। समाजसेवी राम दयाल शुक्ल, बाबुलनाथ पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर तरह का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

अहिमाने बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामशंकर यादव की अगुवाई में रविवार को बल्दीराय के कृपाल नगर में भंडारे का इंतजाम किया गया। इस मौके पर अभिषेक यादव, अरविंद यादव, राहुल यादव, सुनील कुमार, अयोध्या प्रसाद, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने किया भोजन वितरण

अलीगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचगांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं काे आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद भोजन वितरण किया। जिला प्रचारक राम आशीष ने अपने बौद्धिक में कई बिंदुओं पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य पर अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता रामचंद्र मिश्र, डॉ. आनंद प्रकाश, जितेंद्र राजबहादुर सिंह, राकेश दुबे, गोमती प्रसाद तिवारी, बजरंग नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed