{"_id":"61212ab18ebc3e2188542413","slug":"begumpura-express-five-hours-delayed-due-to-root-diversion-sultanpur-news-lko592245447","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से पांच घंटे लेट हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से पांच घंटे लेट हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंजाब में रेल ट्रैक के साथ हाईवे पर भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के प्रदर्शन का असर लुधियाना-जम्मू रेल खंड पर रेल यातायात पर पड़ा है। किसानों के धरने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार किसानों के धरने के चलते शुक्रवार से शनिवार के बीच में कई ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है और कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। इसी कड़ी में जम्मूतवी से शुक्रवार की दोपहर चलने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का जालंधर से लुधियाना के बीच रूट डायवर्जन किया गया।
यह ट्रेन जालंधर से लोहिया खास वाया नकोदर होते हुए लुधियाना के रास्ते से रवाना की गई। रूट डायवर्जन किए जाने से बेगमपुरा एक्सप्रेस के संचालन में भी देेरी हुई। इस वजह से बेगमपुरा एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के संचालन में विलंब से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक दिन के लिए निरस्त की गई बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस
स्टेेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का शुक्रवार को जालंधर रेल सेक्शन में रूट डायवर्जन किया गया था।
इसकी वजह से शनिवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर शनिवार की दोपहर जम्मूतवी से चलने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन से एक दिन के लिए निरस्त किया गया है।