{"_id":"62814647992ca416f3362d73","slug":"beating-sultanpur-news-lko6307535114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
भूपतिपुर निवासी आशाराम सिंह का गांव के ही रामफेर सिंह से भूमि विवाद चल रहा है। करीब तीन-चार महीने पहले चकबंदी अधिकारी कादीपुर और एसडीएम ने विवादित जमीन की पैमाइश कराकर जमीन आशाराम को दिलाया था। आरोप है कि रविवार को आशाराम उसी जमीन की जोताई कराने गए थे। उसी दौरान विपक्षी भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में आशाराम के पक्ष से सुरेंद्र सिंह, सुशील और अभिषेक घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से राजेश सिंह, रामफेर, बांके सिंह, अनिल सिंह और नीलू पत्नी अनिल सिंह घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने आशाराम सिंह की तहरीर पर गांव के ही अमर बहादुर, रामफेर सिंह, राजेश, राकेश, रामनाथ, बांके बिहारी, विनय सिंह, अनिल सिंह, विकास, किरन व नीलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से रामफेर सिंह की तहरीर पर अनिल सिंह, धनंजय, अभिषेक, आशाराम, मंगला प्रसाद, अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।