{"_id":"62926ba2bad2cc2edd52e62f","slug":"beaten-sultanpur-news-lko632699123","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में घर में मिले युवक को डंडे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में घर में मिले युवक को डंडे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। संदिग्ध हालात में घर में पकड़े गए एक युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस युवक की पिटाई में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव में कल्लू वर्मा के घर में 25 मई की सुबह दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए थे। युवकों की पहचान हर्ष निवासी लमौली, मोतिगरपुर और सचिन कुमार निवासी राईबीगो, कादीपुर के रूप में की गई थी। ग्रामीणों ने हर्ष के दोनों हाथ एक डंडे में फंसाकर उसे बेरहमी से पीटा था। इस पूरे मामले का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिटाई में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मई को कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर पीटा था। कल्लू वर्मा के घर में हर्ष धुरिया व सचिन पांडेय बदनीयती से घुसे थे। दोनों के खिलाफ कल्लू वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।