{"_id":"481c7911c2c6bfe92272789bfb6e646a","slug":"bdo-hostage-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र ग्राम कौहार में सोमवार दोपहर आवास आवंटन पात्रता सूची की जांच करने पहुंचे बीडीओ शाहगढ़ व एक कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मौके से एक संविदा कर्मचारी भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप था कि बीडीओ व उनके कर्मचारी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बंधक रहे बीडीओ व कर्मचारी एसओ के पहुंचने के बाद मुक्त कराए जा सके। शाहगढ़ के खंड विकास अधिकारी शंभूदयाल वर्मा सोमवार दोपहर बोरिंग टेक्नीशियन अशोक सिंह व ग्राम रोजगार सेवक शेरबहादुर सिंह के साथ ब्लॉक के समग्र ग्राम कौहार पहुंचे।
विज्ञापन
बीडीओ व उनके साथ पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि वे आवास आवंटन पात्रता सूची की जांच करने आए हैं। बीडीओ व कर्मचारियों को गांव पहुंचे कुछ ही देर बीता था कि प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे अजय सिंह उर्फ राजा के साथ पहुंचे कई ग्रामीण उनके खिलाफ उतर आए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अफसर और कर्मचारियों को पकड़ यह कहते हुए बंधक बना लिया कि वे आवास आवंटन की जांच करने नहीं बल्कि प्रधान पद के एक प्रत्याशी का प्रचार करने आए हैं। इस दौरान बीडीओ के साथ रहा ग्राम रोजगार सेवक मौके से भाग निकला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीडीओ और कर्मचारियों ने कई ग्रामीणों से सीधे कहा कि संबंधित को वोट देकर जिताओगे, तभी आवास मिल सकेगा। बीडीओ व कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसओ भरतराज सिंह ने अफसर व कर्मचारी को मुक्त कराया।
बीडीओ शंभूदयाल ने ग्रामीणों के आरोप को सिरे से खारिज किया। बताया कि वे आवास आवंटन की पात्रता सूची की जांच करने गए थे। ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता की है।