फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BDO gave testimony in the case registered against the Chief Minister of Delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर दर्ज केस में बीडीओ ने दी गवाही

Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BDO gave testimony in the case registered against the Chief Minister of Delhi
सुल्तानपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दर्ज केस में बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट योगेश यादव की अदालत में गौरीगंज के पूर्व बीडीओ की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि नियत की है। मामला अमेठी जिले के गौरीगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 अप्रैल 2014 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गौरीगंज के सैंठा चौराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभा की थी। उड़न दस्ता प्रभारी जग प्रसाद मौर्य ने गौरीगंज थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी मामले में गौरीगंज ब्लॉक के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार बुधवार को गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व बीडीओ की गवाही दर्ज की है। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed