फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bar Association Election news

बार एसोसिएशन में 92.9 फीसदी मतदान

Mon, 27 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भारी गहमा-गहमी के बीच सोमवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में 1286 अधिवक्ताओं ने वोट डाला। सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक 92.9 फीसदी मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह 10 बजे से मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को सुबह 10 बजे से बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान शुरू हुआ। मतदान के शुरुआती दौर से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष-सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक आखिरी समय तक वोटरों को अपने पाले में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते रहे। भारी गहमा-गहमी के बीच कुल 1383 वोटरों में से 1286 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने बताया कि 92.9 फीसदी मतदान हुआ है। मंगलवार केे सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विशिष्ट व्यक्तियों ने किया मतदान
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सीताराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री रामचंद्र मिश्र, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, रामविशाल तिवारी, महेंद्र प्रसाद शर्मा, शिवमंगल शुक्ल, प्रेमशंकर शुक्ल, रामकिशोर पांडेय व नरोत्तम शुक्ल, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नागेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह व अशोक मिश्र शामिल हैं।



जीत-हार के कयास शुरू
सुल्तानपुर। मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक के साथ ही अन्य अधिवक्ता जीत-हार के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। दीवानी न्यायालय परिसर और उसके आस-पास स्थित चाय-पान की दुकानों पर अधिवक्ता चुनाव परिणाम के बारे में समीक्षा करते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed