फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Banks will remain closed for six days, 149 ATMs will be used as support.

Sultanpur News: छह दिन बंद रहेंगे बैंक, 149 एटीएम बनेंगे सहारा

Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Banks will remain closed for six days, 149 ATMs will be used as support.
विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम। - फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
सुल्तानपुर। अगले सप्ताह दीपावली समेत पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे पहले रविवार पड़ रहा है। ऐसे में कुछ छह दिनों में लोगों को कैश की दिक्कत न हो इसके लिए एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसियों को अधिकारियों ने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। जरूरत को देखते हुए एजेंसियों को बैंकों से धनराशि लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

दीपावली का अवकाश 20 को है। इसके बाद 22 व 23 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्तूबर को खुलने के बाद फिर 25 व 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे। दिवाली के एक दिन पहले 19 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में जिले में विभिन्न बैंकों के 149 एटीएम संचालित किए जा रहे हैं। छुट्टियों को देखते हुए सभी बैंकों के प्रबंधकों को एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करने के लिए कहा गया है। एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसियों को शाखा प्रबंधकों की ओर से जरूरत को देखते हुए विभिन्न प्रकार की गड्डियों की मांग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बैंकों के एटीएम की चेस्ट क्षमता अलग-अलग है। क्षमता के मुताबिक धनराशि एटीएम में डालने के निर्देश बैंकों ने दिए हैं।
विज्ञापन

दो लाख रुपये तक जमा हो सकेंगे कैश
अगले सप्ताह पड़ रही कई छुट्टियों में खासकर कारोबारियों को बैंकों में कैश जमा करने की भी दिक्कतें नहीं रहेंगी। पैन कार्ड के साथ कारोबारी दो लाख रुपये तक कैश सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के जरिये बैंकों में जमा कर सकते हैं। बिना पैन कार्ड के सीडीएम के जरिये सिर्फ 50 हजार रुपये से कम की धनराशि ही जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में रहेगी पर्याप्त धनराशि
लीड बैंक मैनेजर समीर पात्रा ने बताया कि दिवाली पर एटीएम में पर्याप्त धनराशि रहेगी, किसी ग्राहक को कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी। एक दिन एटीएम के चेस्ट में डाली गई धनराशि अमूमन तीन दिनों तक चलती है। निकासी के साथ धनराशि जमा करने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed