{"_id":"66a7fa9869630b3db60fc464","slug":"bank-of-baroda-fire-due-to-short-circuit-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-116577-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग
Tue, 30 Jul 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बैंक ऑफ बड़ौदा की गोसाईगंज शाखा में रविवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया, तब तक 23 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। नकदी और सोना स्ट्रांग रूम में होने के कारण उसका नुकसान नहीं हुआ है। ग्राहकों का बैंकिंग कार्य बरौंसा शाखा से कराया जा रहा है।
गोसाईगंज में इस्लामुद्दीन अंसारी के भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा की गोसाईगंज शाखा है। रविवार की रात करीब एक बजे बैंक शाखा के अंदर से धुआं और आग की लपटें देख मालिक ने अग्निशमन, पुलिस और बैंक मैनेजर को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाजारवासियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस दौरान बैंक का कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, कैश काउंटिंग मशीन, पासबुक प्रिंट मशीन, एसी, सीसीटीवी और कुछ प्रपत्र जल गए। स्ट्रांग रूम में डेढ़ करोड़ का सोना और 30 लाख कैश सुरक्षित है। बैंक मैनेजर रवि रंजन झा ने बताया कि बिजली की मेन लाइन में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। करीब 23 लाख के उपकरण जल गए हैं। ग्राहकों का कुछ भी नुकसान नहीं हुआ है। ग्राहकों को सूचना दी जा रही है कि जब तक गोसाईगंज की शाखा संचालित नहीं हो जाती, तब तक वह सभी बैंकिंग संबंधित कार्य बरौंसा शाखा से करवा सकते हैं।