फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ban on burning of garbage on city roads

शहर की सड़कों पर कचरा जलाने पर लगी रोक

Wed, 25 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ban on burning of garbage on city roads
सुल्तानपुर। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से अब कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत सड़क पर फेंके जाने वाले कचरे की निगरानी सफाई कर्मचारी करेंगे। अब सड़क पर फैले कचरे को जलाने पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति रोक के बाद भी कचरा जलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका ने शहर के कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नई मुहिम शुरू की है। इसके अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाले नियमित कचरे को जलाने पर रोक लगाई गई है। कचरे के जलने से तमाम तरह की हानिकारक गैसें निकलती हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नगर पालिका की ओर से सड़क पर फैले कचरे को जलाने से रोका जाएगा। शहर के 25 वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों में प्रत्येक वार्ड के एक कर्मचारी को कचरे की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। सफाई कर्मचारी कचरा फेंके जाने वाले स्थल की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति सड़क पर फैले कचरे को जलाने की कोशिश करेगा तो उसकी डिटेल सफाई कर्मचारी नगर पालिका मुख्यालय को देगा। कर्मचारी की रिपोर्ट पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में कचरा जलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसकी निगरानी सफाई कर्मचारी करेंगे। रोक के बाद भी यदि कोई व्यक्ति कचरा जलाता हुआ पाया जाएगा तो उस पर पांच हजार रुपये का जुुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed