{"_id":"16c958991da2a9c414a4184f7c3e6164","slug":"back-paper-examinations-of-colleges-from-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों की बैक पेपर परीक्षाएं 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों की बैक पेपर परीक्षाएं 16 से
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की बैक पेपर परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र बनाए गए महाविद्यालयों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भेजकर तैयारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पहले चार नवंबर से बैक पेपर की परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए कार्यक्रम घोषित हुआ था। पहली बार बैक पेपर परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी जारी रहेंगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की बैक पेपर परीक्षाएं 16 दिसंबर से लगातार 21 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान 16 दिसंबर को गुरु तेगबहादुर के शहीद दिवस पर प्रदेश सरकार ने अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा 20 दिसंबर को रविवार का अवकाश है। बावजूद इसके दोनों तिथियों में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। 16 से 19 दिसंबर तक बीएससी, बीए और बीकॉम के विभिन्न प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निर्धारित हैं।
विज्ञापन
20 दिसंबर को पहली पाली में एमए, एमएससी और एमकॉम पूर्वार्द्ध के समस्त विषयों के सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में स्नातकोत्तर के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निर्धारित हैं। 21 दिसंबर को पहली पाली में बीए भाग तीन के अनिवार्य विषय पर्यावरण अध्ययन, बीएससी कृषि के प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी।
दूसरी पाली में बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि/गृह विज्ञान के पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। गौरतलब है कि स्नातक कक्षाओं में एक विषय के सभी प्रश्नपत्र और स्नातकोत्तर कक्षाओं में एक प्रश्नपत्र में ही बैक पेपर परीक्षाएं दी जा सकती हैं।
बीपीएड पाठ्यक्रम के मुख्य परीक्षा 2015 और बैक पेपर परीक्षा 2014 के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी 16 दिसंबर से शुरू होंगी। सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं प्रथम पाली में आयोजित की जाएंगी।
बीपीएड की परीक्षाओं के लिए कई स्ववित्त पोषित कॉलेजों का सेंटर सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को बनाया गया है। बीपीएड की 16 दिसंबर, 18 दिसंबर, 20 दिसंबर, 22 दिसंबर, 24 दिसंबर एवं 26 दिसंबर को परीक्षाएं निर्धारित हैं।