फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   B ed entrance exam held on 6 july at 28 centers

बीएड प्रवेश परीक्षा में सभी केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
B ed entrance exam held on 6 july at 28 centers
सुल्तानपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आगामी छह जुलाई को जिले के 28 केंद्रों पर होगी। प्रवेश परीक्षा में सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा 2022 का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह को उप नोडल समन्वयक नामित किया गया है। उनकी ओर से भेजी गई 28 केंद्रों की सूची पर विश्वविद्यालय ने अपनी मुहर लगा दी है। 28 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा के लिए 10,950 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

उप नोडल समन्वयक प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक दो केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों की सूची विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षाओं का आयोजन होगा। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से प्रवेश पत्र 25 जून तक जारी होने की संभावना है। बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार भी निगेटिव मार्किंग होगी। 400 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों प्रश्नपत्रों में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, हर प्रश्न दो अंक का होगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर साझा की है।

इसके मुताबिक पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान भाषा से संबंधित 50-50 प्रश्न होंगे। दूसरे प्रश्नपत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न गलत होने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा का समय प्रवेश पत्र पर अंकित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed