{"_id":"6065ee588ebc3ee974450c46","slug":"ayush-doctors-will-be-on-corona-duty-dm-sultanpur-news-lko572196760","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद, युनानी व होमियोपैथिक डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद, युनानी व होमियोपैथिक डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुर्वेद, यूनानी व होमियोपैथिक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लगाने का निर्देश दिया है।
डीएम रवीश गुप्ता ने कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए टेस्टिंग को बढ़ाने पर जोर दिया। अन्य राज्यों से ट्रेन व बस से आने वालों की कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कराने के साथ सर्विलांस टीमों को ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग/आरटीपीसीआर को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि जागरूकता से ही कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रोस्टरवार रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जनपद के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया।