फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Awareness programs will be organized to stop the increasing population

बढ़ती आबादी रोकने को आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Awareness programs will be organized to stop the increasing population
सुल्तानपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने को पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व आशा बहू परिवार नियोजन के तरीके बताने के साथ ही सीमित परिवार से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जानकारी देगी। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, एएनएम व आशा बहुओं को अपने क्षेत्रों में योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देने का कार्य प्राथमिकता पर करना चाहिए। इस दौरान चिह्नित परिवारों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की मुहैया करायी जा रही निशुल्क सुविधा के बारे में भी जानकारी दी जाए। 11 जुलाई से शुरू जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 31 जुलाई तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर डीएम ने महिला अस्पताल के पीकू वार्ड का जायजा लेते हुए तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद कोविड टीकाकरण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गैर प्रांतों से जिले में आने वालों पर नजर रखने व उनका टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उनकी जांच कराने पर भी जोर दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एससी कौशल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed