{"_id":"6a610d4abeb5778e6409a6f6","slug":"awareness-camp-on-the-pre-litigation-resolution-of-matrimonial-disputes-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161121-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वैवाहिक विवादों के पूर्व निस्तारण पर जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वैवाहिक विवादों के पूर्व निस्तारण पर जागरूकता शिविर
Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय तहसील में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने वैवाहिक विवादों के मुकदमेबाजी-पूर्व निस्तारण (प्री-लिटिगेशन) के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया।
नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने शिविर में उपस्थित लोगों को इस प्रक्रिया के लाभ बताए। उन्होंने अदालत जाने से पहले सुलह-समझौते का विकल्प अपनाने पर जोर दिया। पीएलवी कल्पना यादव और दीपक गुप्ता ने बताया कि डीएलएसए वैवाहिक विवादों के समाधान में मदद करता है। उन्होंने बताया कि डीएलएसए के हेल्प डेस्क, मध्यस्थता केंद्र और लोक अदालत निशुल्क, गोपनीय और स्थायी समाधान प्रदान करते हैं। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। संवाद