फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

कनेक्शन काटने पर उपकेंद्र कर्मियों को पीटा

Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के बाधमंडी इलाके में मंगलवार को बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई। उपकेंद्र कर्मी बिजली बिल के एक लाख 94 हजार 891 रुपये बकाया होने पर एक मकान का कनेक्शन काट रहे थे। हमले से नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली का घेराव कर नाराजगी जताई। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अमित कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को संविदा कर्मी मोहम्मद सिद्दीक, गुफरान अहमद, सैय्यद अरसलान के साथ बाधमंडी के पास विद्युत कनेक्शनों की चेकिंग करने के साथ बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे थे। बाधमंडी के पास स्व. दशरथ लाल के घर का एक लाख 94 हजार 891 रुपये का बिल बकाया था। कर्मचारी उसकी बिजली काट रहे थे। तभी स्व. दशरथलाल का पुत्र वहां पहुंचा और जेई के साथ अभद्रता करते हुए अन्य कर्मचारियों की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित जेई और अन्य कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए और हमलावर की गिरफ्तारी की मांग की। जेई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed