{"_id":"614a1ab28ebc3e882b727afe","slug":"attack-sultanpur-news-lko5966187191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के देवरी तारन पट्टी गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में सिपाही को गंभीर चोटें आई हैं।
पूर्व प्रधान मिश्रौली राजमणि मिश्रा की पुत्री सरिता की शादी जयसिंहपुर क्षेत्र के देवरी तारन पट्टी गांव के अनिरुद्ध दुबे के साथ लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। मंगलवार की शाम सरिता के भाई अतुल मिश्रा ने डायल 112 को सूचना दी कि उसकी बहन को परिवार वालों ने जहर दे दिया है। सूचना पर 2801 पीआरवी 112 और चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर दुर्योधन लाल सिपाहियों के साथ गांव पहुंच गए। चौकी इंचार्ज फोन करने वाले बातचीत कर ही रहे थे, तभी दबंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में पीआरवी के हेड कांस्टेबल सियाशरण द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी हीरा सिंह व क्षेत्राधिकारी डॉ. राधेश्याम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल हेड कांस्टेबल को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया गया। साथ ही सरिता को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में फोर्स करने के साथ पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।