फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

पूर्व विधायक के पुत्र पर जानलेवा हमला

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। कादीपुर के पटेल चौराहे पर बुधवार की सुबह एक पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी के पुत्र पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने हॉकी व डंडे से उनकी पिटाई की। आरोप है कि असलहे से की गई फायरिंग मिस हो गई। चीख- पुकार के बाद पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। विधायक के घायल पुत्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर पर एक नामजद समेत छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी के पुत्र डॉ. अंगद चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में कादीपुर से गत विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बुधवार की सुबह अंगद चौधरी कादीपुर पटेल चौराहे पर समाचार पत्र लेने पहुंचे थे। इसी दौरान विवेकानंदनगर निवासी ओंकार नाथ मिश्र पांच अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। अंगद चौधरी के अनुसार ओंकार नाथ मिश्र ने असलहे से फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो जाने पर हॉकी व डंडे से उन पर हमला किया गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। पूर्व विधायक पर हमले की सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते तमाम लोग पटेल चौराहे पर पहुंच गए। घायल अंगद चौधरी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर डॉ. कृष्णकांत सरोज, इंस्पेक्टर बेचू सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी की तहरीर पर ओंकार नाथ मिश्र समेत छह लोगों पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed