{"_id":"5d83bea18ebc3e013371c2ac","slug":"attack-sultanpur-news-lko482444370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने अधिशाषी अभियंता के घर पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने अधिशाषी अभियंता के घर पर बोला हमला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सिंचाई विभाग खंड-16 के अधिशासी अभियंता के सिविल लाइन स्थित आवास पर बृहस्पतिवार की दोपहर कुछ अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने आवास पर मौजूद अभियंता के परिवारीजनों से मारपीट की।
दफ्तर पर मौजूद अभियंता ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। अभियंता की पत्नी की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।
सिंचाई विभाग खंड-16 के अधिशासी अभियंता पंकज गौतम का सरकारी आवास कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित सिंचाई कॉलोनी में है। उनकी पत्नी शिवानी बृहस्पतिवार की दोपहर अपने परिवार के साथ आवास पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोग बाहर से अचानक उनके घर में जबरन घुस गए। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अराजकतत्वों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच किसी तरह से शिवानी ने सूचना अपने पति अधिशासी अभियंता पंकज को दी। मारपीट की जानकारी मिलते ही वे कार्यालय से घर की ओर भागे। शिवानी ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।