{"_id":"58b1b6054f1c1ba03fb24fba","slug":"atm-cashless","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैश के लिए भटकते रहे खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए भटकते रहे खाताधारक
Amarujala Bureau
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में पांच दिन के अवकाश के दूसरे दिन शनिवार को शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस हो गए। एटीएम पर कैश न लोड होने से खाताधारकों को धन निकासी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पांचवें चरण के चुनाव को लेकर कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी एटीएम के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार से पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व का अवकाश रहा। शिवरात्रि के दूसरे दिन चौथे शनिवार को लेकर बैंक शाखाओं में अवकाश रहा। बैंकों में पांच दिन की बंदी के दूसरे दिन ही शहर के कई एटीएम कैशलेस हो गए। जिले में सोमवार को मतदान है। इसे लेकर गैर जनपद से सुरक्षा बल व पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी भी क्षेत्र में रवाना होने से पहले एटीएम पर कैश लेने के लिए कतार में लगे।
विज्ञापन
एटीएम कैशलेस होने से लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। शहर के बस स्टेशन पर स्थित इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक, कुड़वार नाका स्थित पीएनबी, पीडब्ल्यूडी स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम कैशलेस रहे। बस स्टेशन स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस समेत कुछ ही एटीएम पर ही कैश मिल सका। जिले में विभिन्न बैंकों के 116 एटीएम स्थापित हैं। इनमें से करीब 50 एटीएम पर शनिवार को कैश नहीं मिल सका। रविवार को सामान्य अवकाश, सोमवार को मतदान व मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल प्रस्तावित है। अभी तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में धन निकासी के लिए खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन