फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Assistant teacher found sleeping on the bank of the pond, suspended

Sultanpur News: तालाब के किनारे सोता मिला सहायक अध्यापक, निलंबित

Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher found sleeping on the bank of the pond, suspended
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में भी अजब-गजब मामले सामने आते हैं। बीते दिनों एक अध्यापक तालाब के किनारे कुर्सी मेज लगाए मेज पर सर रखकर सोता हुआ मिला था। मंगलवार को उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीती 26 जुलाई को जयसिंहपुर खंड शिक्षाधिकारी ने सुबह 10:36 बजे प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक अवधेश कुमार तालाब के किनारे मेज पर सर रखकर सोते हुए पाए गए। शिक्षण अवधि में बच्चे इधर-उधर टहलते हुए मिले। मेज पर मोटी छड़ी रखी पाई गई। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक पर स्वेच्छाचारी आचरण करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने निलंबन आदेश में कहा है कि शिक्षक अवधेश कुमार ने बच्चों के हित की परवाह न करते हुए तालाब के किनारे बैठाया, मोटी छड़ी रखने से यह प्रतीत होता है कि वे शारीरिक दंड देते हैं, जो शिक्षा के अधिकार का हनन है। शिक्षक को निलंबित कर प्रतापपुर कमैचा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले में बीईओ विपुल उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपस्थित मिले 12 कर्मियों का रोका वेतन
सुल्तानपुर। 25 से 31 जुलाई के मध्य हुए निरीक्षण में अपने विद्यालयों से गैरहाजिर रहने वाले 12 कर्मियों का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय बीएसए ने रोक दिया है। गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों में पांच सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक और पांच शिक्षामित्र शामिल हैं।

कूरेभार प्रथम की अनुदेशक कंचन, बसौढ़ी के सहायक अध्यापक अतुल कुमार पाठक व सुमन सिंह, शिक्षामित्र आशा देवी, इंद्रेश कुमार यादव, जूड़ूपुर की शिक्षामित्र विद्यावती मौर्य, अमिलिया खुर्द की सहायक अध्यापिका रीना, लघु माध्यमिक विद्यालय धनपत्तीदेवी जयसिंहपुर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार सिंह, मोतिगरपुर के काछा भिटौरा के अनुदेशक वीर बहादुर सिंह, फैजुल्लाहपुर की सहायक अध्यापक रीता देवी, शिक्षामित्र राजेश दुबे और चुनहा की शिक्षामित्र किरन मिश्रा निरीक्षण में अनुपस्थित मिली थीं। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने निरीक्षण तिथि का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed