{"_id":"5e3322f38ebc3e4b4876d3b5","slug":"assault-on-team-sultanpur-news-lko505786799","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली करने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली करने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत बकाया वसूली करने गई विद्युत कर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने टीम में शामिल दो अवर अभियंता व चार संविदा कर्मियों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत टीम को ग्रामीणों की गिरफ्त से छुड़ाया। टीम में शामिल अधिकारियों ने कोतवाली कादीपुर में नामजद तहरीर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत वितरण टीम राजस्व वसूली के लिए पहुंची। टीम में अवर अभियंता सुमित मंडल, टाउन एरिया के अवर अभियंता डीडी यादव, संविदा कर्मी राम बदन, सुनील, दिलीप व राजेश शामिल रहे। बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर टीम ने कुछ लोगों के कनेक्शन काट दिए। इससे नाराज ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया।
ग्रामीणों व विद्युत वितरण टीम के बीच कहासुनी होने लगी। नाराज ग्रामीणों ने टीम में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को जमकर पीटा। अवर अभियंता सुमित मंडल ने किसी तरह खुद को बचाते हुए यूपी-112 और स्थानीय कोतवाली को फोन करके स्थिति की सूचना दी। इस पर कादीपुर इंस्पेक्टर वंशराज पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने विद्युत वितरण टीम को ग्रामीणों की गिरफ्त से छुड़ाया। अवर अभियंता सुमित मंडल का आरोप है कि बकाया नहीं देने पर कनेक्शन काटे जा रहे थे। तभी गांव के हरिश्चंद्र, संजय रामपाल, राजेश, रामचेत, गणेश व नीरज ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुमित मंडल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तीन घंटे तक काटी कादीपुर खुर्द की बिजली
विद्युत वितरण टीम पर ग्रामीणों के हमले से नाराज अधिकारियों ने पूरे कादीपुर खुर्द गांव की विद्युत आपूर्ति स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से करीब चार बजे बंद कर दी। कादीपुर कोतवाली ने विद्युत कर्मियों का मेडिकल कराया और अवर अभियंता की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ देर शाम केस दर्ज कराया।
शाम सात बजे केस दर्ज होने के बाद कादीपुर खुर्द गांव की विद्युत आपूर्ति चालू की गई। कादीपुर अधिशाषी अभियंता चंद्र बिंदु प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।