फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arrested two person

Sultanpur News: महिला को देता था शिपयार्ड की जानकारी, मिलते थे पैसे

Sun, 23 Nov 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
arrested two person
परिजनों से पूछताछ करती 
सुल्तानपुर। जहाज निर्माण व पोत संबंधी संवेदनशील गोपनीय डेटा पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार जिले के गोसाईगंज के भटपुरा पूरे अनंतराम निवासी रोहित की पत्नी रीमा ने शनिवार को गोसाईगंज पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल पर एक महिला का फोन आता था। उसने रीमा को बताया था कि वह महिला सुपरवाइजर है, वह उसे शिप की डिटेल बताता था। बदले में उसके पास ऑनलाइन पैसा आता था।
विज्ञापन

रीमा ने बताया कि रोहित केरल में शिप पर इंसुलेशन का काम करता था। गत 25 सितंबर को रीमा को पैसों की जरूरत होने पर रोहित के पास फोन किया तो वह लंच कर रहा था। तभी केरल पुलिस ने उसका फोन जमा करा लिया था। कुछ देर बाद रोहित ने दूसरे नंबर से रीमा के पास फोन किया।
विज्ञापन

रीमा ने पुलिस के बारे में पूछा तो रोहित ने उसे बताया कि उसका मोबाइल केरल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके पास शिप से जुड़ी मुंबई की एक महिला सुपरवाइजर फोन करती है। वह उसे शिप की डिटेल बताता था। इसके बदले में उसे वह पैसा भेजती थी। इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की। गत 29 अक्तूबर को रोहित घर आया था। तभी केरल पुलिस का फोन आया। 18 नवंबर को उसे केरल जाना था। इसके पहले ही 16 नवंबर को पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। तब पता चला कि उन्हें जेल भेज दिया गया है। रोहित के साथ जयसिंहपुर के मैधन निवासी संतरी भी शिप काम करता था, लेकिन उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की ओर से जो भी जानकारियां मिली हैं, उसे कर्नाटक पुलिस से साझा किया जाएगा। बताया कि पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी मिली है, उसकी तहकीकात परिजनों से भी की गई है।
--

रोहित व संतरी की असलियत से अनजान थे ग्रामीण
सुल्तानपुर। जहाज निर्माण व पोत संबंधी संवेदनशील गोपनीय डेटा पाकिस्तान भेजने के आरोप में कर्नाटक के उडुपी जिले की पुलिस ने गोसाईगंज के भटपुरा पूरे अनंतराम निवासी रोहित और जयसिंहपुर के मैधन निवासी संतरी को गिरफ्तार किया। शनिवार को यह बात गांव में पता चली तो लोग दंग रह गए। दोनों आरोपियों के पास-पड़ोस के लोग बेहद सीधा जानते थे।
इस घटना के बाद से घर वाले उदास दिखे। शनिवार को रोहित व संतरी के परिजनों ने बताया कि दोनों एक साथ 29 अक्तूबर को केरल से अपने-अपने घर पहुंचे थे। रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर पद पर कार्यरत था, जबकि संतरी केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में काम करता था। दोनों को 16 नवंबर को स्थानीय पुलिस ने थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया था, वहां पहले से मौजूद कर्नाटक की उडुपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई। रोहित कक्षा-10 की परीक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसके पिता लल्ले दो साल पहले उसे अपने साथ लेकर केरल चले गए। उनके पिता का गत फरवरी माह में निधन हो गया। रोहित के परिवार में उसकी मां बिज्मा देवी, पत्नी रीमा व एक पुत्री ऋषिका है। वहीं, मैधन निवासी संतरी के परिवार में पत्नी सोनी देवी, पुत्र आर्यन, पुत्री आर्या व अनन्या हैं। संतरी कक्षा-आठ पास है। दोनों का गांव में लोगों के बीच उठना-बैठना कम था।

रोहित का एक और संतरी का हैं दो मकान

सुल्तानपुर। भटपुरा पूरे अंनतराम निवासी रोहित का दो कमरे का पक्का मकान है। उसी में उसका परिवार रहता है। वहीं, मैधन निवासी संतरी का दो मकान है। कच्चा मकान गांव में है, जबकि पक्का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना है। उसके भाई मंतरी ने बताया कि पक्के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है, उसमें दोनों भाइयों का हिस्सा है। कुछ साल पहले संतरी ने बनवाया था। मौजूदा समय में संतरी का परिवार कच्चे मकान में रहता है। दोनों के परिजनों ने रिहाई की मांग की है।

सऊदी से लौटने के बाद केरल गया था संतरी

जयसिंहपुर। मैधन निवासी संतरी के काम करने की रहस्यमय तरीके से घर वाले भी अनजान हैं। उसका भाई मंतरी अपने परिवार के साथ अलग पक्के मकान में रहता है। उसने बताया कि उसे अपने बड़े भाई के काम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मंतरी ने बताया कि लॉक डाउन से पहले 2015 में संतरी सऊदी गया था। वहां पर वह चार साल रहा। 2019 में वहां से वह वापस घर आया था। संतरी गत वर्ष दिसंबर माह में घर से कमाने के लिए केरल गया था। वहां पर वह किसके साथ क्या काम करता था, इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया था। घर वालों को सिर्फ यह पता है कि वह शिप पर कुछ काम करता था। जरूरत पड़ने पर वह घर पर ऑनलाइन पैसा भेजता था। जयसिंहपुर के प्रभारी कोतवाल दिवाकर दुबे ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर शाम मैधन गांव जाकर आरोपी संतरी के परिजनों से जानकारी ली है। जरूरत पड़ने पर उसे कर्नाटक पुलिस से साझा किया जाएगा। (संवाद)

तनाव में था संतरी
सोनी ने बताया कि गत 29 अक्तूबर को संतरी घर आया था तो वह तनाव में था। हालांकि उसने अपने तनाव में रहने का कारण नहीं बताया। वह बात-बात पर सोनी व बच्चों से झगड़ा करता था। झगड़े के बीच में वह पत्नी से दूसरा विवाह करने की बात भी कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed