{"_id":"68cc53915276b10fed00cc14","slug":"arrest-warrant-against-gauriganj-mla-and-others-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-141102-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गौरीगंज विधायक व अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गौरीगंज विधायक व अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Fri, 19 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नपा प्रत्याशी के पति पर हमले के मामले में गौरीगंज विधायक सहित अन्य के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट का आदेश सामने आया। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने पुलिस की रिपोर्ट पर कड़ी टिप्पणी करते हुए विधायक सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तिथि नियत की है।
अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। कई पेशियों से आरोपी गैर हाजिर चल रहे हैं।