फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arrangements for water supply should be made in hospitals and public places

Sultanpur News: अस्पतालों में इलाज व सार्वजनिक जगहों पर हो पानी की व्यवस्था

Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for water supply should be made in hospitals and public places
सुल्तानपुर। गर्मी व लू से लोगों को बचाने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व मेडिकल कॉलेज में इलाज और बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संभावित आपदाओं बाढ़, लू, सूखा, भारी वर्षा से बचाव के लिए तैयार कार्ययोजना की डीएम ने समीक्षा की। पीपीटी के माध्यम से तैयारियों को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लू, डायरिया, उल्टी, दस्त से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाओं, ओआरएस, पेयजल आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए। नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और जारी हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। श्रम विभाग को खुले स्थानों पर मजदूरों से दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्य बंद रखने की हिदायत दी।

बाढ़ की स्थिति में राशन, जरूरत के सामान, दवाइयों के उपलब्धता पहले से रखने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि गर्मी व बाढ़ से बचाव की तैयारियां की गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed