फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arogya Setu gave messages of being suspicious of 1385

आरोग्य सेतु ने दिए 1385 के संदिग्ध होने के संदेश

Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Arogya Setu gave messages of being suspicious of 1385
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर आरोग्य सेतु एप ने जिले में 1385 के संदिग्ध होने का संदेश दिया है। संदिग्धों का संदेश मिलते ही अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों में अभी तक 1021 का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। फिलहाल परीक्षण से अफसरों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल के जरिए स्वत: परीक्षण का आरोग्य सेतु एप बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अभी तक करीब ढाई लाख मोबाइल उपभोक्ताओं ने आरोग्य सेतु एप लोड किया है।
विज्ञापन

इस बीच आरोग्य सेतु ने एप अपलोड करने वाले 1385 लोगों के संदिग्ध होने का संदेश दिया है। सूचना मिलते ही डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र ने नोडल अधिकारियों को चिह्नित लोगों के स्वास्थ्य के परीक्षण का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने 895 चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। 126 संदिग्धों को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार मे बुलाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया है।

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 1021 संदिग्धों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी रमे श प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभी तक कोरोना जैसे लक्षण किसी में नहीं पाए गए हैं। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed