{"_id":"5fc91ae78ebc3e2787336bcb","slug":"army-man-died-sultanpur-news-lko5530414142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूना में तैनात कठौतिया गांव के लाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूना में तैनात कठौतिया गांव के लाल की मौत
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। भारतीय सेना में तैनात कठौतिया गांव के लाल की बृहस्पतिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने जब जवान की मौत की सूचना घर वालों को दी तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों की मानें तो जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को घर पहुंचेगा।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी रामजगत यादव का बेटा शशांक यादव (34) भारतीय सेना में पूना में तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक शशांक को हार्ट अटैक पड़ा तो उन्हें सेना के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शशांक को मृत घोषित कर दिया।
शशांक की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों ने फोन से उनके पिता रामजगत को दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार को शशांक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। शशांक के परिवार में उनकी पत्नी कंचन देवी, बेटी स्वेता (14) व मुस्कान (8) के साथ ही इकलौता बेटा युग (4) वर्ष है। शशांक की मौत से पूरा परिवार बिखर गया।