फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Army Construction and DVA became winners in volleyball

Sultanpur News: वॉलीबॉल में आर्मी कंस्ट्रक्शन और डीवीए बनी विजेता

Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Army Construction and DVA became winners in volleyball
ट्रॉफी व प्रतीकात्मक चेक के साथ विजेता व उप विजेता टीम।
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों की याद में जनपदीय कैश मनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महिला वर्ग की चार और पुरुष की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में आर्मी कांस्ट्रक्शन और महिला में डीवीए (जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन) ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिले के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गंगा शरण मिश्र व उनके भाई वॉलीबाल खिलाड़ी देव शरण मिश्र की याद में प्रतियोगिता का आयोजन सचिव मुनेंद्र मिश्रा की अगुआई में हुआ।
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीती प्रकाश सिंह और नगर उपाध्यक्ष रेनू सिंह ने किया। फाइनल मुकाबला डीवीए सुल्तानपुर और स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें डीवीए ने स्टेडियम को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मैच में 2-1 से हरा दिया। पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला आर्मी कांस्ट्रक्शन और जयसिंहपुर के बीच खेला गया। आर्मी कांस्ट्रक्शन ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल डीवीए और कादीपुर के बीच खेला गया, जिसमें कादीपुर 2-0 से विजेता बना। फाइनल मुकाबला आर्मी कांस्ट्रक्शन और कादीपुर के बीच खेला गया। आर्मी कांस्ट्रक्शन ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली। समापन मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने किया।

विजेता टीम को 10,000 और उपविजेता को 7000 के साथ किट और ट्राॅफी दी गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह राणा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एसएन सिंह, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed