{"_id":"6a61f8d4fa3998608b091e79","slug":"arguments-adjourned-in-former-mla-case-in-sultanpur-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व विधायक संतोष पांडेय के दो मामलों पर नहीं हो सकी बहस, दी गई नई तारीख; जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व विधायक संतोष पांडेय के दो मामलों पर नहीं हो सकी बहस, दी गई नई तारीख; जानिए वजह
Thu, 23 Jul 2026 04:54 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:54 PM IST
सार
सुल्तानपुर में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के दो मामलों पर बहस नहीं हो सकी। अब इसमें नई तारीख दी गई है। आगे पढ़ें और जानिए इसकी वजह...
विज्ञापन
कोर्ट।
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को पूर्व विधायक संतोष पांडेय से जुड़े दो मुकदमों में जज के अवकाश पर होने की वजह से बहस की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने इस मामले में शेष बहस के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
लंभुआ विधानसभा के तत्कालीन उड़न दस्ता प्रभारी संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में तीन फरवरी 2022 को विधान सभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना पूर्व अनुमति के सरकारी विद्यालय में मीटिंग बुलाने के आरोप में पहली प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बिना अनुमति रोड शो निकालने का आरोप
वहीं, वादी संदीप सिंह ने ही संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के रोड शो निकालने के आरोप में 24 फरवरी 2022 को कोतवाली देहात थाने में दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पहले मामले में पूर्व में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है,जबकि दूसरे मामले में बहस होनी शेष है।
विज्ञापन