फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Areas of work of 21 sub-inspectors changed

Sultanpur News: 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए

Fri, 22 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Areas of work of 21 sub-inspectors changed
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची जारी करते हुए एसपी ने संबंधित उप निरीक्षकों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को धम्मौर से बंधुआकला थाने के खोखीपुर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। खोखीपुर के चौकी इंचार्ज रहे दिनेश चंद्र को जेल का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक ममता रावत को पुलिस लाइन से सीताकुंड का चौकी प्रभारी बनाया गया है। जयसिंहपुुर के बरौंसा चौकी इंचार्ज जितेंद्र को कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने से उप निरीक्षक रामराज को बरौंसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक वंदना अग्रहरि को शाहगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। एसओजी टीम में रहे उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को कादीपुर के सूरापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह को धम्मौर, मुरारीलाल व संजय कुमार चौबे को मोतिगरपुर थाने भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक शिवबोध सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अटैच किया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह व चंद्रप्रकाश को कोतवाली नगर भेजा गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सरोज कुमार व सुरेंद्र प्रसाद को दोस्तपुर थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक विनोद कुमार को कुड़वार व राजेंद्र कुमार शुक्ल को बल्दीराय, जग्गन यादव को जयसिंहपुर, अजय कुमार शुक्ल को धनपतगंज, देवेंद्र सिंह को अखंडनगर, राजेश यादव को करौंदीकला थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed