फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Archeology Department will open the secret of idols

Sultanpur News: पुरातत्व विभाग खोलेगा भिदूरा में निकल रहीं मूर्तियों का रहस्य

Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Archeology Department will open the secret of idols
सुल्तानपुर के ​भिदूरा गांव      में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग देखतीं एसडीएम।  -संवाद
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। भिदूरा गांव की जमीन से बरसों से निकली रहीं प्राचीन मूर्तियों का रहस्य क्या है, ये मूर्तियां कितनी प्राचीन हैं? इन सारे सवालों के जवाब अब पुरातत्व विभाग तलाशेगा। अमर उजाला के 24 अगस्त के अंक में इस गांव की अद्भुत कथा प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इस कड़ी में शनिवार को एसडीएम वंदना पांडेय ने गांव पहुंचकर ऐसी प्राचीन मूर्तियों को देखा। इसके साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर जानने का प्रयास किया कि कितने क्षेत्र में ये मूर्तियां निकल रही हैं। इसके बाद उन्होंने राजस्व निरीक्षक से पूरे टीले और मंदिर के स्थान का नजरी नक्शा बनाने के निर्देश दिए। एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान आदि से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि जब तक इन मूर्तियों का परीक्षण नहीं हो जाता है। इन्हें सुरक्षित रखा जाए और जमीन की पैमाइश कर उसे चारों ओर से घेर दिया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को इस क्षेत्र की रखवाली के लिए भी निर्देशित किया और पुजारी से इन मूर्तियों के भी उचित पूजन आदि का इंतजाम करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद इसे जिलाधिकारी के माध्यम से पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा ताकि इन मूर्तियों की प्राचीनता और इनके महत्व का आकलन किया जा सके। उसी अनुसार इनके संरक्षण का काम किया जाएगा। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो लालचंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed