{"_id":"5db32f098ebc3e93d8449a42","slug":"arbitration-in-making-paddy-purchasing-center-will-increase-farmers-problems-sultanpur-news-lko48895905","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र बनाने में हुई मनमानी, बढ़ेगी किसानों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र बनाने में हुई मनमानी, बढ़ेगी किसानों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाने में जमकर मनमानी की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से जिले के एक ब्लॉक के किसान सरकारी क्रय केंद्र वंचित हो गए हैं।
धनपतगंज ब्लॉक में किसानों का धान खरीदने के लिए एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है, जबकि कादीपुर ब्लॉक में केवल एक क्रय केंद्र खोला जाएगा। इन दो ब्लॉकों के किसानों को अपना धान बेचने में परेशानी उठानी पड़ेगी।
खरीफ विपणन सत्र 2019-20 में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। धान खरीद के लिए विपणन शाखा को नोडल एजेंसी बनाया गया है। किसानों का धान खरीदने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर 29 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया है। क्रय केंद्र खोलने में मनमानी की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से दो ब्लॉकों को सरकारी क्रय केंद्र से वंचित कर दिया गया है।
धनपतगंज ब्लॉक में एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला जाएगा। कादीपुर ब्लॉक में केवल एक क्रय केंद्र खोला जाना है। ऐसी स्थिति में इन दो ब्लॉकों के किसानों को अपना धान बेंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
किसानों को गाढ़ी कमाई से तैयार अपना धान निजी दुकानदारों को बेंचना पड़ेगा। दूबेपुर ब्लॉक में चार क्रय केंद्र, दोस्तपुर व लंभुआ ब्लॉक में तीन-तीन क्रय केंद्र और कुड़वार, कूरेभार, बल्दीराय, भदैंया, प्रतापपुर कमैचा, करौंदीकला, अखंडनगर, मोतिगरपुर व जयसिंहपुर ब्लॉक में दो-दो क्रय केंद्र खोले जाएंगे।