फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Appreciation of schemes by giving certificates to 50 beneficiaries

Sultanpur News: 50 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर योजनाओं की सराहना

Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Appreciation of schemes by giving certificates to 50 beneficiaries
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सफाई कर्मी को सम्मानित करते अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री व अ
सुल्तानपुर। शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में चल रही सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने इसे विकास, उन्नति व सेवा का आठ साल करार दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व स्वीकृति पत्र दिया। महाकुंभ मेले में अच्छा योगदान करने वाले पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। दो लाभार्थियों को पीएम आवास की चाभी देते हुए विभिन्न उद्यमों के लिए ऋण वितरण का सांकेतिक चेक दिया। दो संकुल संगठनों को सामुदायिक निवेश निधि का वितरण किया। उन्होंने परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व सीडीओ अंकुर कौशिक समेत अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कादीपुर विधायक राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत अन्य ने भी मंत्री का स्वागत किया। संचालन पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इसके पूर्व स्कूल की छात्राओं ने गीत से उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक टीम ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दूबेपुर, भदैंया, लंभुआ, पीपीकमैचा, कादीपुर, करौंदीकलां, अखंडनगर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कूरेभार, धनपतगंज, बल्दीराय व कुड़वार ब्लॉक में भी ब्लॉक प्रमुखों व अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कादीपुर में तो विधायक राजेश गौतम ने कादीपुर, दोस्तपुर व करौंदीकलां ब्लॉक के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


कुछ गिने-चुने लोग वक्फ एक्ट का कर रहें विरोध : राज्यमंत्री
जिले के दौरे पर बुधवार को पहुंचे प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने पर प्रदर्शनकारियों को मुस्लिम समाज का विरोधी बताया। कहा कि कुछ गिने-चुने लोग बनने वाले वक्फ एक्ट का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि एक्ट बनने पर उनके अवैध कब्जे खारिज कर दिए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। चुनाव में जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। मोदी सरकार ईद पर खासकर पसमांदा समाज के लोगाें की खुशी में इजाफा करने के लिए सेवईं, कपड़े का तोहफा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed