फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Applications submitted to avail benefits of schemes

Sultanpur News: योजनाओं का लाभ लेने के लिए जमा किए आवेदन

Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Applications submitted to avail benefits of schemes
​शिविर में लोगों की बात सुनते मुख्य अति​थि।
सुल्तानपुर। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स की अगुवाई में रविवार को करौंदीकलां ब्लॉक के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव में जन कल्याण शिविर लगा। शिविर में न्याय पंचायत हरीपुर के अंतर्गत आने वाले 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने आवेदन फार्म जमा किए। इसमें जिन लोगों के आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि नहीं बने थे, उन्होंने शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स का डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला, एसडीएम उत्तम तिवारी, प्रधान शिव प्रकाश सिंह और एडीओ आइएसबी राजेश सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शासन की चल रही योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को इस पर अमल करने के लिए कहा। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण प्राची पाठक, एडीओ पंचायत अनिल यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed