फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Application given five times, problem not resolved

Sultanpur News: पांच बार दिया प्रार्थनापत्र, नहीं दूर हुई समस्या

Sat, 15 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Application given five times, problem not resolved
कादीपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनाते फरियादी।  
कादीपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। 105 प्रार्थना पत्रों में से 27 के निस्तारण का दावा किया गया है। डीएम-एसपी के सामने शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता ने बताया कि पांच बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
.

जबरन रास्ता बनाकर कर रहे कब्जा
अंदारायपुर गांव के वेद प्रकाश पाठक ने बताया कि भूमिधरी जमीन पर कुछ लोग जबरन रास्ता बनाकर कब्जा कर रहे हैं। पांच बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की कार्यशैली से निराश हूं।
विज्ञापन

..
खराब सड़क के लिए तीन बार शिकायत

अमरेथू डंड़िया के कुंवर बहादुर मिश्र ने बताया कि कादीपुर-अखंडनगर मार्ग से गांव जाने वाली सड़क खराब है। इसको लेकर तीन बार प्रार्थना पत्र दिया। अधिकारियों ने पत्र का संज्ञान ही नहीं लिया और न कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

अवैध कब्जे की शिकायत करते आ गए आजिज

मेवपुर बरचौली की सुनीता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। पांच बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी तक एक भी कर्मचारी मौके पर देखने नहीं गया।

..
टूटी नाली, खेत में जा रहा पानी


अनिरुद्ध नगर मोहल्ले के शिवमंगल सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत की बनी नाली टूटी होने से उनके खेतों में पानी भर रहा है। जिससे फसल खराब हो रही है। तीन बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed