{"_id":"60ef258f8ebc3ec2025c754c","slug":"anti-larva-sprayed-in-dariapur-ward-sultanpur-news-lko5869485100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर वार्ड में हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर वार्ड में हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर के दरियापुर वार्ड के विभिन्न स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान फाइलेरिया विभाग की टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शहर के दरियापुर वार्ड में बुधवार को सभासद राजदेव शुक्ल के नेतृत्व में फाइलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। फाइलेरिया विभाग की टीम ने वार्ड के गोविंदनगर, बौद्ध विहार आंबेडकर कॉलोनी व नेहरू नगर समेत अन्य स्थानों पर गलियों में घरों के आसपास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया।
मोहल्ले के लोगों को शासन की ओर से संचालित विशेष संचारी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई रखनी चाहिए। सभासद राजेदव ने बताया कि समय-समय पर दवा के छिड़काव का अभियान फाइलेरिया विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर रामभवन, मेराज अहमद, रंजीत कुमार, अर्जुन, शमीम अहमद, रमेश गुप्ता, अब्दुल वाहिद व दीपू उपाध्याय समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।