फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Animal smuggler shot in encounter, arrested

Sultanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot in encounter, arrested
जयसिंहपुर के हालापुर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार विनोद यादव।
जयसिंहपुर/ सेमरीबाजार। हालापुर के पास मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान जौनपुर जिले के खुटहन, ख्वाजापुर निवासी विनोद यादव के रूप में हुई। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके पास से असलहा व कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1:15 बजे सेमरी रोड पर स्थित हालापुर के पास बैरियर लगाकर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक तेज गति से वहां पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर ट्रक रुक गया।
विज्ञापन


उस पर सवार बदमाश विनोद यादव ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से विनोद घायल हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक असलहा, कारतूस व दो मोबाइल भी आरोपी के पास से मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी ट्रक से पशु तस्करी करता था। आरोपी विनोद के खिलाफ प्रतापगढ़, प्रयागराज व धम्मौर व अन्य स्थानों पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चकमा देने वालों की तलाश
पुलिस के मुताबिक गत 11 मई को तिंदौली, खेमपुर के पास 24 मृत गोवंश के शव फेंके जाने के मामले में विनोद यादव का नाम प्रकाश में आया था। उसके गिरोह के एक अन्य आरोपी जौनपुर जिले के गौसपुर निवासी मो. आसिफ को सोमवार देर अखंडनगर के कनकपुर के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।


उसके दो साथी अखंडनगर के रायपुर निवासी एनुल व अकमल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके पहले भी कुछ आरोपियों को जयसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed