फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angered by mother's scolding, daughter jumped into the river

Sultanpur News: मां की डांट से नाराज बेटी ने नदी में लगाई छलांग

Mon, 15 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, daughter jumped into the river
गोसाईगंज के पापरघाट पुल के पास इकट्ठा ग्रामीण।
गोसाईगंज। मां की डांट से नाराज बेटी ने रविवार सुबह गोमती नदी के पापर घाट पुल की रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी। गोसाईगंज पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की टीम के साथ किशोरी की तलाश शुरू करा दी है। हालांकि देर देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अर्जुनपुर निवासी विनोद निषाद की पत्नी माधुरी ने बताया कि शनिवार को किसी बात पर उन्होंने अपनी पुत्री आराधना (15) को डांट दिया था। रविवार सुबह सात बजे आराधना अपनी छोटी बहन अंशू के साथ घर से गोमती नदी की तरफ गई थी। आराधना अपने साथ अंशू को लेकर पापर घाट के गोमती पुल पर पहुंची। पुल की रेलिंग पकड़कर आराधना ने अंशू से कहा कि मां अक्सर हम लोगों को डांटती हैं, चलो नदी में कूद जाते हैं। यह बात सुनकर अंशू डर गई। वह सीधे भागकर घर पहुंची और मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन

पता चलने के बाद माधुरी पुल पर पहुंच गई। मां को देखने के बाद आराधना रेलिंग पकड़कर लटक गई। मां ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नदी में कूद गई। बेटी के नदी में गिरते ही माधुरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोसाईगंज पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर नदी में आराधना की तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार जयसिंहपुर रूबी यादव भी घटनास्थल पर पहुंची।


परिवार में मची चीख-पुकार
आराधना के नदी में डूबने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। उसके पिता विनोद अयोध्या में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी पहुंच गए। बताया कि उनकी नौ संताने हैं। तीन भाई व छह बहनों में आराधना दूसरे नंबर पर थी। एक भाई उससे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed