{"_id":"68a627de74de271313048672","slug":"angered-by-breakup-of-relationship-young-man-consumed-poison-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139243-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रिश्ता टूटने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रिश्ता टूटने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, मौत
Thu, 21 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
जगराम अग्रहरि (फाइल फोटो)।
वलीपुर (सुल्तानपुर)। बल्दीराय के एक गांव में बुधवार को आए अयोध्या के युवक ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे कुड़वार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने शादी का रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया।
अयोध्या जिले के सागर पट्टी हरंटीनगंज निवासी जगराम अग्रहरि (28) की बल्दीराय के एक गांव निवासी युवतीसे शादी तय थी। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बुधवार को जगराम लड़की के गांव पहुंचा।
बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर जगराम ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने फाेन करके बड़े भाई राघवराम को जानकारी दी। बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। जगराम को इलाज के लिए कुड़वार सीएचसी पहुंचा गया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई राघवराम के अनुसार उसके भाई की शादी दो साल पहले तय हुई थी, लेकिन बार बार सुसराल पक्ष तारीख बदल रहा था। आरोप है कि जिस घर में शादी तय हुई थी, उन्ही लोगों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। वलीपुर चौकी इंचार्ज अनिल सक्सेना ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।