फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ananya, Realty won gold medal in National Science Olympiad

पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति ने भी तोड़ा दम

Sat, 28 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ananya, Realty won gold medal in National Science Olympiad
सुल्तानपुर। देवपुर गांव में शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जैसे ही घर पर पति को मिली तो उसने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को परिवारीजनों ने एक साथ दंपती की अर्थी निकालकर कुड़वार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी मुरलीधर कोरी (90) अपनी पत्नी धनपती (85) के साथ घर पर रहते रहे। पिछले शुक्रवार की सुबह धनपती की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवारीजन धनपती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 11 बजे मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही मुरलीधर को मिली तो उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दंपती की मौत की सूचना परिवारीजनों ने दिल्ली में नौकरी कर रहे उनके पुत्रों की दी। शनिवार दिल्ली से पहुंचे बेटों ने मां और पिता की अर्थी सजाकर एक साथ घर से निकाला और कुड़वार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान अंतिम यात्रा में गांव के भी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed