फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ananya, Realty won gold medal in National Science Olympiad

नेशनल साइंस ओलंपियाड में अनन्या, यथार्थ ने जीता गोल्ड मेडल

Sat, 28 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ananya, Realty won gold medal in National Science Olympiad
अमेठी। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में स्थानीय ब्लॉक के रामनगर स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अनन्या सिंह ने 46 अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

इसी के साथ अनन्या सिंह ने दूसरा राउंड क्वालीफाई करते हुए स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है। अनन्या सिंह ने जोन में 60वीं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 131वीं रैंक हासिल कर यह कामयाबी पाई है।
विज्ञापन

कक्षा पांच के छात्र यथार्थ चौधरी ने 36 अंक प्राप्त कर पांचवीं कक्षा का गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही जोन में 305 वीं रैंक व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 483 वीं रैंक हासिल कर दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। 21 नवंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड में राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल के 70 छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दूसरे राउंड के लिए अनन्या सिंह एवं यथार्थ चौधरी ने क्वालीफाई किया है। इस परीक्षा के संयोजक सोमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे राउंड की परीक्षा फरवरी माह में लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed