{"_id":"40d99a4addc8a1642e2a1270667f28eb","slug":"anamolies-in-spot-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में खुली प्रसाधन निर्माण की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में खुली प्रसाधन निर्माण की पोल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला समन्वयक (निर्माण) आनंद शुक्ल के निरीक्षण में विद्यालयों के प्रसाधन निर्माण की पोल खुल गई। 12 स्कूलों के निरीक्षण में चार में तो निर्माण कार्य शुरू हुआ ही नहीं पाया गया गया। चार विद्यालयों में मानक विहीन प्रसाधन निर्माण होता मिला है। कार्रवाई के लिए डीसी ने निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को सौंपी है।
जिले के 274 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों नवीन प्रसाधन निर्माण के लिए शासन से हरी झंडी मिली है। संबंधित विद्यालयों में पैसा भेजते हुए प्रसाधन निर्माण का जिम्मा हेडमास्टर पर डाला गया है। बीएसए रमेश यादव ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ग्रीष्मावकाश निरस्त करते हुए उन्हें अविलंब प्रसाधन निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है। निर्माण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। जिला समन्वयक (निर्माण) आनंद शुक्ल मंगलवार को 12 विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रामनगर, अंधियारी, महुआतर मरछे व उच्च प्राथमिक विद्यालय भुआपुर पखरौली में निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रावि व उप्रावि खानपुर और उप्रावि अंधियारी, प्रावि इंदौली में मानक विहीन निर्माण होता पाया गया है। उन्होंने संबंधित हेडमास्टर के विरुद्घ कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।