फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   anamika apply also in sultanpur

अनामिका के नाम पर सुल्तानपुर में भी हुआ था आवेदन

Thu, 11 Jun 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
anamika apply also in sultanpur
सुल्तानपुर। प्रदेश के कई जिलों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के चयन के खुलासे के बाद प्रकरण हाई प्रोफाइल हो गया है। सुल्तानपुर जिले में वर्ष 2017 में अनामिका शुक्ला ने आवेदन किया था। पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका की चयन सूची में अनामिका का नाम प्रतीक्षा सूची में पहले नंबर पर था।
विज्ञापन

15 जुलाई 2017 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चयन के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। इसमें सात पदों के सापेक्ष 251 आवेदन आए थे। विज्ञान विषय में पूर्णकालिक शिक्षिका के एक पद के सापेक्ष 22 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जांच के बाद एक आवेदन निरस्त हुआ था, जबकि 21 आवेदन सही पाए गए थे।
विज्ञापन

इसमें अनामिका शुक्ला पुत्री दुर्गेश कुमार शुक्ला ने भी विज्ञान की पूर्णकालिक शिक्षिका के लिए आवेदन किया था। मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर अभिलाषा यादव का नाम था। दूसरे नंबर पर अनामिका शुुक्ला और तीसरे नंबर पर सुप्रिया यादव का नाम था। तीन नवंबर 2017 को काउंसलिंग हुई थी। इसमें अभिलाषा यादव चयनित हुईं और अनामिका शुक्ला व सुप्रिया यादव प्रतीक्षा सूची में रखी गई थीं। हालांकि चयन के बाद भी अभिलाषा यादव ने जॉइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलावे के बाद भी काउंसलिंग कराने नहीं पहुंची अनामिका
चयनित अभिलाषा यादव के जॉइन नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची में पहले नंबर पर रही अनामिका शुक्ला को रजिस्टर्ड डाक से बुलावा पत्र भेजा गया था। इसके बाद भी वह तय समय सीमा के अंदर काउंसलिंग कराने नहीं पहुंची।

इसके बाद तीसरे नंबर पर सुप्रिया यादव को कॉल लेटर भेजा गया, जिसने अप्रैल 2018 में दोस्तपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जॉइन किया। हालांकि कुछ दिन बाद सुप्रिया ने भी नौकरी छोड़ दी। अभी भी विज्ञान विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed